हाजीपुर, अगस्त 14 -- हाजीपुर। वैशाली में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अरविंद सहनी के मारे जाने और हाजीपुर सदर अस्पताल लाए जाने की जानकारी पहले ही नगर थाना पुलिस और सिविल सर्जन को दी जा चुकी थी। यही कारण था कि चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी शाम करीब साढ़े सात बजे से ही अलर्ट मोड में थे। देर शाम लगभग 7.40 बजे नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार विधि व्यवस्था संभालने के लिए अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस कर्मियों की गश्ती शुरू कर दी थी। इसी बीच करीब 8 बजे पुलिस की चार गाड़ियां तेजी में अस्पताल परिसर में दाखिल हुईं। तो ओटी और इमरजेंसी के पास हड़कंप मच गया। गाड़ियों से मुठभेड़ में गोली लगने से खून से लथपथ अपराधी अरविंद को अचेतावस्था में उतारकर ले जाया गया। पीछे से गोली से घायल एक एसटीएफ जवान और तीन अन्य जवानों को भी सीधे ओटी में ले जाया गया और उपचार शुरू कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.