अयोध्या, जनवरी 21 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के चार खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। जालंधर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शैली धीमान, दीक्षा शर्मा, सुसुम और पुरुष वर्ग में कृष्णावीर सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करके सफलता हासिल की।। अवध विश्वविद्यालय महिला वर्ग में खिलाड़ी शैली धीमान ने 78 किलोग्राम भार वर्ग, दीक्षा शर्मा ने 78 किलोग्राम भार वर्ग व सुसुम ने 52 किलोग्राम भार वर्ग तथा पुरुष वर्ग में कृष्णवीर सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इस सफलता पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.