बहराइच, सितम्बर 27 -- बहराइच, संवाददाता। जिला महिला थाने में दरगाह थाने के डीएसएल कालोनी निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। धारणा टक्कर पुत्री मनोज मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी पारस के साथ 30 नवम्बर 2020 को हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुरूप दान दहेज दिया। जिससे ससुरालीजन संतुष्ट नही थे। वह एमजी हेक्टर कार, बहराइच स्थित दुकान व मकान पति के नाम कराने की मांग कर रहे थे। जो पूरी न होने पर मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे थे। भूखा प्यासा रख रहे थे। मायके नही आने दे रहे थे। मायके में मां जब गंभीर रूप से बीमार हुई। तब उसे अकेले सहारनपुर से बहराइच भेज दिया गया। फिर पति लेने नहीं आया। परिजन उसे लेकर सहारनपुर गए। तो दहेज की मांग बिना पूरी हुए घर में घुसने से इंकार कर दिया। पीड़िता मायके में रह रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.