आरा, फरवरी 7 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अधीन चार अंगीभूत कॉलेजों को इंस्टीट्यूट ऑफ इंपोर्टेंस की सूची में शामिल किए जाने पर शिक्षा से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। समाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार तिवारी ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि दो चरणों में इन चारों कॉलेजों की आधारभूत संरचना का विकास होगा। पहले चरण में एचडी जैन कालेज, आरा और एसपी जैन कालेज सासाराम और द्वितीय चरण में डीके कॉलेज डुमरांव, बक्सर एसवीपी कालेज भभुआ, कैमूर में कार्य होगा। अजय कुमार तिवारी ने उच्च शिक्षा मंत्री को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...