मेरठ, फरवरी 17 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ ने वर्ष 2026 के लिए 'सेना में भर्ती प्रक्रिया' का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोई भी पात्र युवा एक अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है। जून में लिखित परीक्षा होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में होगी। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेवले की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है। इन कैटेगरी के पदों पर होगी अग्निवीर भर्ती भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से निम्नलिखित श्रेणियों...