गौरीगंज, मई 25 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद एक सक्रिय अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना रिंकू उर्फ ओमप्रकाश निवासी भेला, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर है। उसके साथ सिराज उर्फ सहनवाज निवासी जनपद आजमगढ़, धीरज लोना निवासी जनपद सुल्तानपुर और शिव कुमार सिंह निवासी जनपद वाराणसी जैसे सदस्य जुड़े हैं। ये सभी मिलकर पिकअप और चारपहिया वाहनों की चोरी कर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। इनके खिलाफ अमेठी, अयोध्या और प्रयागराज में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह की गतिविधियों से आम जनमानस में भय का माहौल था। किसी को भी इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं होती थी। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.