अयोध्या, नवम्बर 18 -- अयोध्या। श्रीसीताराम विवाहोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला चार दिवसीय रामायण मेला राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के कारण प्रभावित हो गया। उनके आगमन की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर रामायण मेला 24 नवम्बर के बजाय अब 26 नवम्बर से होगा और यह चार दिवसीय के स्थान पर तीन दिवसीय ही किया जाएगा। यह जानकारी समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालु गण चौथे दिन वापस लौट जाते हैं। इसके कारण मेलावधि को एक दिन के लिए बढ़ाया गया है। यह मेला 26 से शुरू होकर 28 नवम्बर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन व समापन समारोह के अतिथियों के नाम भी अभी तय नहीं हो पाए हैं। फिलहाल सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.