देवघर, नवम्बर 14 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र में विद्युत उर्जा चोरी के मामलों को रोकने के लिए 12 नवंबर 2025 को एक व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान झारखंड राज्य विद्युत आपूर्ति विभाग, अपर प्रमंडल देवघर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। अभियान में कनीय विद्युत अभियंता राजेन्द्र प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सहायक अभियंता लव कुमार, मनोज कुमार सिंह, संजय महथा, गोपाल प्रसाद यादव समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। यह अभियान दोपहर 1.10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जारी रहा। अभियान के दौरान चार व्यक्तियों द्वारा विद्युत उर्जा की चोरी करते पाए जाने की पुष्टि हुई। आरोपियों में अभिलाष कुमार (भुरभुरा मोड), बेबी सिंह (नीयर सोरेन पेट्रोल पंप), मीना झा (पुनसिया) और बसंती मरांडी (चक्रवर्ती टोला रामपुर) शामिल हैं। उनके द्वारा अवैध रूप से विद्युत तारों को जोड़...