जौनपुर, फरवरी 16 -- खुटहन। क्षेत्र के पनौली गांव में एक सप्ताह पूर्व भूमि विवाद को लेकर दलित महिला को मारने पीटने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गांव निवासी संगीता गौतम का आरोप है कि उसकी बैनामे की जमीन को पड़ोसी संतोष वर्मा, रौनक वर्मा,मनीष वर्मा तथा किरन देवी मिलकर जबरन कब्जा कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर लोगों ने उसे जाति सूचक शब्दों में अपशब्द कहा। जान से मारने की धमकी भी दिए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.