अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएसई) से संचालित 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जनपद अयोध्या के दो केन्द्रों पर आयोजित हो रही हैं। जनपद के एचसीजे अकादमी और परमा अकादमी में आयोजित हो रही इस परीक्षा में 46 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 12 फरवरी से चल रही आईएसई की परीक्षा में एचसीजे अकादमी में 15 और परमा अकादमी में कुल 31 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षाएं आगामी 30 मार्च तक समाप्त होंगी। परीक्षा कोआर्डीनेटर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि आईसीएससी 10वीं की परीक्षाएं चार केन्द्रों एचसीजे, लिटिल फ्लावर, देवास और परमा अकादमी में होंगी। एचसीजे अकादमी में कुल 58 बच्चे आईसीएससी की परीक्षा में पंजीकृत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.