रामपुर, दिसम्बर 5 -- शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत अब उड़द, मूंग, तिल और मूंगफली की भी खरीद की जाएगी। सहकारिता विभाग की ओर से इसके लिए मिलक, बिलासपुर और शाहबाद तहसील में चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसान यहां पर अपनी उपज को बेच सकते हैं। सहकारिता विभाग ने दलहन और तिलहन फसलों की खरीद के लिए जिले में चार क्रय केंद्र खोले हैं। यह केंद्र बी-पैक्स रहसैना तहसील मिलक, बी-पैक्स बिलासपुर, सत्यम किसान प्रोड्यूसर कंपनी शाहबाद और बी पैक्स पटवाई तहसील शाहबाद में बनाए गए हैं। उड़द का क्रय मूल्य 7800, मूंग 8768, तिल 9846 और मूंगफली 7263 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। दलहन और तिलहन फसलों की बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण होना अनिवार्य है। सहकारिता के सहायक आयुक्त एवं निबंधक डा. गणेश गुप्ता ने बताया कि किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.