गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा जिले में चार केंद्रों पर होगी। परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी तक होंगी। इस बार 1086 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और वेबकास्टिंग के माध्यम से राज्य स्तर से भी निगरानी की जाएगी। परीक्षा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आठ फरवरी को दोपहर 12 बजे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए दो सचल दल और तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कमलेश मौर्य ने बताया कि मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) की परीक्षा सुबह आठ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.