कुशीनगर, मार्च 6 -- मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली के सुभाष चंद्र बोस नगर में बुधवार की भोर में पुलिस ने छापेमारी कर चार कुंतल लहन नष्ट कर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुभाष चंद्र बोस नगर में मुखबिर के सूचना पर चौकी इंचार्ज मथौली अरविंद राय, एसआई शैलेष यादव, एसआई प्रमोद कुमार, दीवान हेमंत शुक्ला, सिपाही अंजनी कुमार व अजय यादव आदि की टीम ने छापेमारी कर रंजीत साहनी पुत्र गोवर्धन साहनी उम्र (40) वर्ष के घर से अवैध कच्ची शराब बनाने वाले उपकरण के साथ 4 कुंतल लहन नष्ट किया। इसके अलावा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व पालीथीन के पाउच में पैकिंग बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि अवैध कच्ची शराब की सूचना मिली थी, जिसे पालीथीन के पाउच में पैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.