कौशाम्बी, फरवरी 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव में चार पेड़ की अनुमति लेकर 15 हरे पेड़ कटवा दिए गए। इसकी जानकारी होते ही वन दरोगा के होश उड़ गए। वन दरोगा ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मौके पर मिली लकड़ी जब्त कर ली है। कड़ा के वन दरोगा मनोज कुमार कुशवाहा को रविवार सुबह सूचना मिली कि बारा हवेली खालसा गांव में हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। बताया कि वहां कुल 15 पेड़ काटे गए थे। तीन महुआ व एक जामुन के पेड़ को काटने की विभाग से परमिशन ली गई थी। बाकी तीन महुआ, पांच आम, दो नीम व एक जामुन का पेड़ बिना अनुमति काटा गया है। परमिशन बारा हवेली खालसा गांव की ही अनार कली पत्नी रामलखन ने ली थी। वन दरोगा ने उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही जुर्माना वसूलने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.