गंगापार, फरवरी 5 -- मुखबिर की सूचना पर नेवढ़िया गांव स्थित नहर की पुलिया के पास पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से चार किलो चार सौ गांजा बरामद कर पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश कपूरी मेजा का निवासी अमर बहादुर पुत्र दशरथ है। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि उन्हें किसी के द्वारा सूचना मिली कि नेवढ़िया गांव की नहर के पास एक गांजा तस्कर गांजा बेचने के इंतजार में खड़ा है। जानकारी पाते ही उन्होंने उप निरीक्षक मुन्ना सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम उक्त स्थान भेजा तो अमर बहादुर गांजा के साथ मिल गया। अमर बहादुर खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। लिखापढ़ी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...