छपरा, दिसम्बर 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर में 20 दिनों पूर्व हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल चोर गिरोह के सरगना राजू बासफोड़ सहित छह लोगों की गिरफ्तारी की गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार किलो से अधिक चांदी के जेवर-बर्तन, 42 ग्राम सोने जैसे दिखने वाले आभूषण, दो घड़ी, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। शुक्रवार को मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार पासवान ने बताया कि सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मानवीय और तकनीकी दोनों आधारों पर जांच कर मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया। डीएसपी ने बताया कि गिरोह के ...