गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मवेशी लदे एक वाहन को ओवरटेक कर मेराल पुलिस की सहायता से पकड़ा। पकड़ने के उपरांत वाहन को मेराल थाने के हवाले कर दिया। जहां आवश्यक पूछताछ करने के उपरांत सम्यक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया। बुधवार को बंशीधर महोत्सव कार्यक्रम के बाद नगर ऊंटारी से गढ़वा लौटने के क्रम में रमना और मेराल के बीच एक बिना नंबर प्लेट और बिना बैक लाइट वाले संदिग्ध वाहन पर नजर पड़ने पर एसडीओ को किसी अवैध सामग्री के परिवहन का शक हुआ। उसके बाद उन्होंने गाड़ी को ओवरटेक करवाने का प्रयास किया। ओवरटेक करते ही संदिग्ध वाहन के चालक ने तुरंत गाड़ी साइड कर खड़ी कर दी। जैसे ही एसडीओ का वाहन बगल में रुका तो उक्त लोग वहां से भागने का प्रयास करने लगे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.