गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम के चार कार्यकारी सहायकों का स्थानांतरण कर दिया गया। विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण प्रथम के अधीक्षण अभियंता केके राठौर ने शुक्रवार देर रात कार्यकारी सहायकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। अधीक्षण अभियंता ने प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत विद्युत वितरण खंड गुलरिहा बाजार में तैनात कार्यकारी सहायक जगन्नाथ यादव और शैलेंद्र सिंह को विद्युत वितरण खंड कैंपियरगंज भेज दिया, जबकि विद्युत परीक्षण खंड प्रथम में तैनात कार्यकारी सहायक कृष्ण मुरारी सिंह को विद्युत वितरण खंड चौरी चौरा और सुधा यादव को विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण प्रथम के कार्यालय में स्थानांतरित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...