मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मोतीपुर। परोहा गांव के समीप कथैया पुलिस ने रविवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर लोड चार कार्टन शराब बरामद की है। मौके से देवरिया थाने के बुढ़ानपुर निवासी सहिंद्र कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर बाइक से बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहा है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...