भदोही, नवम्बर 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में ज्ञानपुर विधानसभा की 21 सड़कों की तस्वीर शीघ्र ही बदलेगी। जर्जर एवं बदहाल हो चुकी सड़कों के मरम्मत संग नवीनीकरण के लिए शासन स्तर से कुल चार करोड़ 16 लाख का बजट स्वीकृत हो गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा इन सड़कों पर शीघ्र ही काम शुरू होगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा जारी कर निर्माण शुरू कराने की कवायद शुरू हो गई है। सभी सड़कें 500 मीटर से लेकर ढाई किमी तक लंबी है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें समस्त निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.