मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सभा सदस्य स्व.पंडित अलगू राय शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मऊ बस डिपो का नामकरण जनभावनाओं के अनुरूप 'पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन' के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने बस स्टेशन परिसर में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिथि गृह का शिलान्यास भी किया। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्व.पंडित अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करते हुए बस स्टेशन परिसर में विकसित किए गए मिनी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह बस स्टेशन अब केवल आवागमन का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति और जनसेवा का प्रतीक बनेगा। कहा कि उनके जीवन के लगभग दस वर्ष इस बस स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.