एटा, दिसम्बर 16 -- एटा। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की ओर से रोडवेज बस स्टैंड के सामने बंद पड़ी पेट्रोल पंप के मामले में चार करोड़ से अधिक की रिवकरी करने के लिए नोटिस चस्पा किया गया। यह मामला वर्ष 2022 का बताया जा रहा है। तहसील प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। मंगलवार को तहसील प्रशासन की ओर से राममूर्ति बनाम भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के नाम चल रहे मामले में नोटिस चस्पा किया गया। तहसील की ओर से हुई कार्रवाई में बताया गया कि चार करोड़ 35 लाख 12 हजार 778 रुपये का नोटिस लगाया है। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन की ओर से कार्रवाई की गई थी। इसका पैसा जमा नहीं हो सका तो जिला प्रशासन के पास भेजा गया। इसमें तहसील की ओर से पैसा जमा कराए जाने का नोटिस चस्पा कर दिया गया। तहसीलदार नीरज वाष्र्णेय ने बताया कि आरसी मिली थी। वह चस्पा कराई गई है। एडीएम लालता प्...