शामली, फरवरी 4 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना रोड पर स्थित नहर पर मुंडेट के पास जर्जर पुल चार करोड़ की लागत से बनेगा। लगभग तीन साल से इस नहर पुल पर आवागमन बंद है। लोक निर्माण विभाग ने इस नहर पुल के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। इस नहरपुल के बनने से मार्ग बाइपास तक पूरा फोरलेन हो जाएगा। शहर में रिंग रोड बन जाने से सिंभालका से लेकर टपराना बाइपास तक बीच का भाग लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर हो चुका है। मेरठ-करनाल हाईवे के निर्माण के दौरान शामली नहर के मुंडेट के समीप पुराने पुल के पास ही नया टू लेन पुल का निर्माण किया गया था। उस समय पुराना पुल भी चालू था, लेकिन तीन साल पहले पुल पूरी तरह से जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया। इस कारण इस पुले से आवाजाही बंद की गयी है। इसी बीच शामली में रिंग रोड का भी निर्माण पूरा हो ...