प्रयागराज, फरवरी 24 -- बेसिक शिक्षा विभाग 218 विद्यालयों में विद्युत संयोजन के लिए 2023-24 में ही कुल तीन करोड़ 82 हजार 207 रुपये आवंटित कर दिए गए। इसमें से 205 विद्यालयों की ओर से झटपट पोर्टल के माध्यम से विद्युत वितरण खंड को भुगतान भी कर दिया। इसके बाद भी अब तक 54 विद्यालयों में ही विद्युत संयोजन का काम हुआ है। 151 विद्यालयों में आज तक काम नहीं हुआ। मंगलवार को सीडीओ हर्षिका सिंह ने जब समीक्षा की तो इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने सभी सम्बन्धित अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस दिया है। संगम सभागार में मंगलवार को सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक ली। सीडीओ ने कोरांव, होलागढ़ और धनूपुर में निपुण भारत मिशन के तहत निपुण प्लस एप पर फीडिंग कम होने पर, चाका ब्लाक में आधारविहीन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र के पेंडिंग फॉर्म पर खंड शिक्षा अ...