कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। नियमित लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग के मद्देनजर रेल प्रशासन ने चार और होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें शेखपुरा, नई दिल्ली, उधना, रक्सौल के बीच चलेंगी। ये ट्रेनें गोविंदपुरी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर जाएंगी। त्योहार पर यात्री लोड कम करने के लिए चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों का संचालन करने का निर्णय भी लिया गया है। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 03697-03698 शेखपुरा-नई दिल्ली-शेखपुरा में से 03697 होली स्पेशल ट्रेन शेखपुरा से 27 फरवरी से दो मार्च तक सोमवार, शुक्रवार, शनिवार तो 03697-नई दिल्ली से 28 फरवरी से तीन मार्च तक मंगलवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। यह शेखपुरा से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर 00:20 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 00:25 बजे रवा...