फतेहपुर, जनवरी 12 -- विजयीपुर। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ टास्क फोर्स एक्शन में है। रविवार की रात खनिज विभाग व एआरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने चार ओवरलोड वाहनों को सीज किया, वहीं करीब 5.93 लाख का जुर्माना भी लगाया। रविवार की रात एआरटीओ प्रतीक मिश्रा व खनिज इंस्पेक्टर वीपेंद्र राजभर ने संयुक्त रूप से किशनपुर व असोथर क्षेत्र में बांदा की ओर से आ रहे चार वाहनों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की। किशनपुर में तीन व असोथर मे एक ओवरलोड कार्रवाई की जय में आए। एआरटीओ ने बताया कि वाहनों पर एमवीएक्ट के तहत 2.83 लाख का जुर्माना लागया गया है। खनिज इंस्पेक्टर के अनुसार खनिज अधिनियम के तहत चारों वाहनों पर 3.10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि ओवरलोड के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.