फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ फतेहपुर के चलते नियमित साफ-सफाई और कूड़ा उठान के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन बढ़ते शहरीकरण में पालिका के यह दावे हवाहवाई ही साबित हो रहे हैं। जिसके चलते कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे दिखाई देते हैं। नतीजतन स्थानीय लोगो पर संक्रमण बीमारियों का शिकार होने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि पालिका द्वारा शहर में निकलने वाले 115 टन कूड़े का प्रबंधन चार एमआरएफ सेंटरों में करवाए जाने के दावे किए जा रहे हैं। शहर के पीरनपुर स्थित पीर की चौक, चित्ती शाह बाबा की मजार, आवास विकास कालोनी, रानी कालोनी आदि स्थानों पर लगने वाले कूड़े के ढेर से उठने वाली बदबू के कारण जहां वातारवरण दूषित हो रहा है वहीं वातावरण दूषित होने के कारण रिहायशी आबादी पर भी मच्छर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.