हजारीबाग, फरवरी 12 -- चौपारण प्रतिनिधि। पुलिस और वन विभाग द्वारा नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के दैहर पंचायत अंतर्गत मोरेनिया और बर्दाग के जंगलों में लगभग 04 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए एक मुख्य तस्कर की निशानदेही पर सफलता मिली है। मोरेनिया के जंगलों में खेती करने वाले इस तस्कर को चौपारण पुलिस ने 11 फरवरी को गिरफ्तार किया था। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने उन सटीक ठिकानों का खुलासा किया, जहां अफीम की खेती की जा रही थी। दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में छिपी अफीम की खेती को पकड़ने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। ड्रोन कैमरों के जरिए जंगलों का सर्वेक्षण कि...