अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। एएमयू के चार गैरशिक्षण कर्मचारियों को फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ स्टाफ (फोकस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है। हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित फोकस की राष्ट्रीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आशिक अली को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, एर रेहान अहमद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जबकि रिंकू चौधरी और राघिब अली को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। ये सभी मनोनयन सितंबर 2025 से सितंबर 2030 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...