जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर। जिला कृषि अधिकारी ने गुरुवार को 17 उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर एवं स्टॉक बोर्ड/रेट बोर्ड अद्यतन पूर्ण न मिलने पर चार उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठनों का लाइसेंस निलम्बित किया गया। सूरज खाद भण्डार करंजाकला, प्रमोद खाद एवं बीज भण्डार मनवल, नेशनल खाद भण्डार तथा कृषि उन्नति एग्रीजंक्शन केन्द्र सिद्दीकपुर का लाइसेंस निलम्बित किया गया। आरके बीज भण्डार मल्हनी पर रेट बोर्ड न पाये जाने के कारण एवं मैहर एग्रीजंक्शन केन्द्र मल्हनी बिना किसी सूचना के बन्द मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई। निरीक्षण के दौरान कुल पांच उर्वरक नमूना संग्रहित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.