फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 18 -- कायमगंज, संवाददाता नगर में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से एक विशेष अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व एसडीओ विनोद कुमार कनौजिया ने किया। अभियान में अवर अभियंता जावेद अहमद खान और टीजीटू मोहम्मद शाहिद टीम में शामिल रहे। टीम ने कार्यवाही के दौरान उपभोक्ताओं से बकाया बिलो को लेकर तीन लाख नब्बे हजार रुपये की राशि वसूल की। साथ ही चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया । टीम ने कायमगंज टाउन में 65 स्मार्ट मीटर बदले, जिससे उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग व पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.