गढ़वा, फरवरी 5 -- मझिआंव। नगर पंचायत चुनाव को लेकर 12 वार्ड के वार्ड पार्षद के लिए 56 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। गुरुवार को स्क्रूटनी के बाद चार आवेदन त्रुटि पाए जाने के कारण रिजेक्ट कर दिया यगा। जांच के बाद वार्ड नंबर 12 के भगवान शर्मा और रमेश विश्वकर्मा का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया। वार्ड नंबर नौ में मीरा कुमारी व वार्ड नंबर छह का रविता देवी का आवेदन त्रुटि के कारण रद्द किया गया। अब मैदान में 52 वार्ड प्रत्याशी रह गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...