बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा कस्बा में 11 दिसंबर को एक मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी व 21 नवंबर को अतर्रा में स्टेशन रोड से मोटरसाइकिल चोरी के बाद एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम चोरों की सुराग में लगी थी। मंगलवार को थानाध्यक्ष व एसओजी टीम ने अतर्रा में ओरन रोड से चार अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से पांच लाख कीमत के जेवर, मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, दस हजार नकद रुपये सहित तीन अवैध तमंचा बरामद हुए हैं। दो आरोपी अभी फरार हैं। अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह व एसओजी प्रभारी आनंद सिंह को मंगलवार को दोपहर मुखबिर ने जानकारी दी कि ओरन रोड अतर्रा में चार संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। संयुक्त टीम ने तुरंत मौके पर घेराबंदी की। बल प्रयोग करते हुए चारों लोगों को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.