जौनपुर, नवम्बर 27 -- जलालपुर। थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से पुलिस ने मंगलवार की रात में चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा। उनके पास से गांजा बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि उप निरीक्षक राजेश राम की टीम ने गुलाम रसूल निवासी महिमापुर को 1125 ग्राम गांजा के साथ और खेलावन सरोज निवासी ग्राम ओईना थाना जलालपुर को 600 ग्राम गांजा के साथ मझगवां कला नहर के पास से गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक बलवंता की टीम ने राजकुमार गौतम उर्फ साहब लाल निवासी बराई थाना जलालपुर को एक किलो 250 ग्राम गांजा के साथ पूरेव बैदा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक विक्रमा प्रसाद की टीम ने नन्दलाल गौतम निवासी रेहटी उसरहिया थाना जलालपुर को एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ त्रिलोचन बाजार मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...