प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- हीरागंज। महेशगंज पुलिस ने अपराधिक प्रवृत्ति के चार युवकों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू की है। एसओ मुकेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसावन लाला का पुरवा गांव निवासी रिंकू यादव उर्फ मोहित, बच्चू पटेल उर्फ विश्वास पटेल, लाला का पुरवा सरांय खानदेव निवासी गुंडा पासी उर्फ अभिषेक तथा मुकेश सरोज निवासी सांभरपुर नरियावां के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंग लीडर रिंकू यादव उर्फ मोहित अलग-अलग थानों में लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट आदि के मुकदमे पंजीकृत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.