नवादा, जनवरी 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा के बहुचर्चित प्रशांत हत्याकांड के जेल में बंद चार आरोपितों को पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर लिया। रिमांड पर लेकर आरोपितों से गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में हत्या से जुड़े कई पहलुओं पर जमी धुंध न सिर्फ उतर गयी बल्कि हत्याकांड में शामिल आरोपितों के चेहरे भी साफ हो गये। पुलिस के मुताबिक प्रशांत की हत्या में अब तक 18 आरोपितों के नाम सामने आये हैं। इनकी निशानदेही पर चिह्नित किये गये आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रिमांड पर लिये गये आरोपितों में गोनावां के सुरेन्द्र प्रसाद का बेटा राहुल कुमार उर्फ रणबीर उर्फ भूट्टा, शिवनगर इलाके का छोटू यादव, पोस्टमार्टम रोड के स्व. अनिल चौधरी का बेटा विकास उर्फ टाइगर चौधरी व लाइनपार मिर्जापुर का अंकित कुमार शामिल हैं। रिमांड अवधि पूरा...