प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों में प्रधानाचार्य के चार पदों का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। दो फरवरी 2023 को जारी विज्ञापन के सापेक्ष 97 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 61 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया। आवेदन पत्रों की जांच के बाद अर्ह मिले 20 अभ्यर्थियों को तीन व चार अप्रैल 2024 को आयोजित साक्षात्कार में बुलाया गया था। साक्षात्कार में 15 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। आयोग के उपसचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार राकेश कुमार सिंह, सुमन यादव, सुध सिंह व माखन लाल का चयन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...