मधुबनी, जनवरी 16 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। थाना कांड संख्या 38/26 के तहत बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम 2018 में अश्वनी कुमार उर्फ राहुल कुमार तथा विवेक कुमार यादव उर्फ रौशन यादव, मंतोष कुमार यादव तथा कांड संख्या 31/26 के तहत बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं में नामजद राधा देवी को भी गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...