उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। चार अनाथ बेटियों का विवाह कराने की बीड़ा सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उठाया है। आगामी 13 अप्रैल को वह रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करके बेटियों की शादी कराएंगे। बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सदर विधायक ने बताया कि जिनके सिर पर माता पिता का साया नहीं है, ऐसी चार बेटियों का विवाह व कन्यादान 13 अप्रैल को होगा। इससे पहले 12 अप्रैल की रात को श्रीबालाजी महाराज का रात्रि जागरण भी होगा। 11 अप्रैल को दोपहर दो बजे से मेंहदी व हल्दी कार्यक्रम रामलीला मैदान में ही होगा। 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे बड़े हनुमान मंदिर मोती नगर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रामलीला मैदान पहुंचेगी। दो बजे से शाम चार बजे तक मातृपूजन कार्यक्रम होगा। फिर सुंदरकांड का पाठ और रात में नौ बजे से जागरण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.