हाजीपुर, फरवरी 10 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार एसटीएफ और हाजीपुर की जीआरपी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को कार्रवाई करते हुए हाजीपुर स्टेशन परिसर से हेरोइन (कोटा) के साथ तीन इंटर स्टेट तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 240 ग्राम कोटा और तीन मोबाइल बरामद किया गया। तस्कर से पूछताछ के बाद प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में पति-पत्नी शामिल है। यह जानकारी जीआरपी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहार में बाहरी राज्य से मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर जीआरपी एवं विशेष कार्य बल बिहार के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की गई। स्टेशन परिसर में संयुक्त रूप से जांच और छापेमारी की गई। इस दौरान ...