रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, संवाददाता। रांची के सभी अंचलों में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया। आमजनों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करते हुए सैकड़ों आवेदनों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, पंजी-2 सुधार, दाखिल-खारिज, लगान रसीद, पेंशन एवं मुआवजा से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा हुआ। प्रशासन के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नामकुम में सर्वाधिक 181, नगड़ी में 137, चान्हो में 131 और अनगड़ा में 122 मामलों का निष्पादन किया गया। चान्हो में 110 जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। सिल्ली और सोनाहातू अंचलों में आपदाओं से मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की गई। जिला प्रशासन ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर त्वरित और पारदर्शी सेवाएं देना है। प्रशासन ने लोगों से प्रत्येक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.