मुरादाबाद, जून 27 -- एमएसएमई दिवस पर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की मुरादाबाद शाखा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन रामगंगा विहार स्थित कार्यालय पर किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार रहे। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत उद्यमियों के लिए संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। सहायक आयुक्त जोगिंदर ने सब्सिडी आदि के बारे में बताया। सिडबी के अधिकारीद्वारा उपलब्ध ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष दिव्यांशु अग्रवाल, सचिव परिमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सागर अग्रवाल, मनमीत कौर, निशांत देयोल, वलीउर्रहमान की सक्रिय भूमिका रही। सीए अजित अग्रवाल, हिमांशु मेहरा, पुनीत बर्मन, प्रदीप विश्नोई, आशीष शर्मा, इंद्र थरेजा, सौरभ मदान आदि रहे।

हिंदी ...