धनबाद, फरवरी 19 -- आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) धनबाद ब्रांच के नए अध्यक्ष सीए मुकेश अग्रवाल बने हैं। वर्ष 2026-27 के लिए आईसीएआई धनबाद ब्रांच की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ है। नवगठित समिति का गठन शाखा के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, पेशेवर मानकों के उन्नयन, सदस्यों एवं विद्यार्थियों के हितों के प्रभावी संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है। नई कमेटी में सीए पंकज कुमार सिंह उपाध्यक्ष, सीए पंकज खरकिया सचिव, सीए निखिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सीए वीरेंद्र शर्मा सीआईसीएएसए चेयरमैन, सीए शशांक शेखर जायसवाल कार्यकारी सदस्य बने हैं। नवगठित समिति सदस्यों ने कहा है कि वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं संस्थागत उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए शाखा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाएगा। शाखा के स...