नैनीताल, जनवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में रोजाना सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह लगभग आठ बजे से 11 बजे तक बिजली गुल रहने के कारण खासतौर पर कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार स्टाफ हाउस, चार्टन लॉज, सात नंबर सहित आसपास के क्षेत्रों में रोजाना दो से तीन घंटे तक बिजली नहीं गुल रहती है। इससे सुबह दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय हेमा बिष्ट ने बताया कि सर्दियों में सुबह बिजली न होने से घर के कामकाज करना बेहद कठिन हो जाता है, वहीं बच्चों को स्कूल जाने में भी देरी होती है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे का कहना है कि विभाग की ओर से कोई सुनियोजित बिजली कटौ...