नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी यूलर मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में उच्च मांग वाले लॉजिस्टिक केंद्र में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए जियो-बीपी के साथ समझौता किया है। इस रणनीतिक साझेदारी का मकसद देश में फ्लीट परिचालकों और उपयोगकर्ताओं के लिए चार्जिंग की पहुंच में सुधार करके इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इस सहयोग के तहत दोनों साझेदार वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) तैनाती के लिए प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों की पहचान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...