बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। नगर पंचायत बभनान स्थित बाजार में संचालित एक मोबाइल की दुकान में चार्जिंग में लगा मोबाइल अचानक फट गया और आग लग गई। मोबाइल के पास बैठा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। आग लगने पर तत्काल दो लोग पहुंचे और आग बुझाई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं दुकानदार अतुल सिंह का कहना है मोबाइल फटने से कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई, लेकिन सर्तक जरूर कर दिया। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडियो पर पोस्ट किया है। हालांकि, इस वीडियो के सत्यता की हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.