कटिहार, फरवरी 23 -- कटिहार। निज संवाददाता जनता दल यू का संगठनात्मक चुनाव जारी है। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार 22 फरवरी को महानगर जनता दल यू के सेक्टर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। महानगर निर्वाची पदाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि मतदाताओं के सहयोग से चारों सेक्टर के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मौके पर पर्यवेक्षक नौशाद आलम उपस्थित थे। निर्वाची पदाधिकारी नरेश ने बताया कि पूर्वी सेक्टर से शाहिद इकबाल, पश्चिम सेक्टर से नरेंद्र कुमार, उत्तरी सेक्टर से राजेश कुमार, दक्षिणी सेक्टर से अशोक कुमार रावत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मौके पर मुकेश सिंह, सतीश ठाकुर,इम्तियाज हैदर,अरविंद सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.