हजारीबाग, फरवरी 12 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुवार को देशव्यापी अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (सीआईटीयू) ने हजारीबाग शहर में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। बताया गया कि चार लेबर कोड, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों के प्रवेश, बीज अधिनियम, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई, बिजली विधेयक, स्थायी नौकरियों को समाप्त करने तथा ठेका प्रथा के विरोध में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के आह्वान पर यह रैली आयोजित की गई। मोटरसाइकिल रैली जिला परिषद चौक से आरंभ होकर इंद्रपुरी चौक, पगोड़ा चौक, झंडा चौक, बंसीलाल चौक, पुराना बस स्टैंड, सिद्धू कानू चौक और पीटीसी चौक होते हुए पुनः जिला परिषद चौक पर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व गणेश कुमार सीटू और सुदीप चैटर्जी ने किया। इस दौरान श्रमिक संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.