बिजनौर, दिसम्बर 27 -- स्थानीय गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, नई बस्ती में 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक मनाए जा रहे शहीदी पखवाड़े के तहत श्री गुरु गोबिन्द सिंह के चारों शहीद साहिबजादों का सुमिरन किया गया। शनिवार को गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाशपर्व के अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें हजूरी जत्था भाई अमरजीत सिंह एवं साथियों द्वारा गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। बताया गया, कि कैसे श्री गुरु गोबिन्द सिंह के चार साहिबजादों में अजीत सिंह व जुझार सिंह जंग में लड़ते हुए शहीद हुए एवं बाबा जोरावर सिंह , फतिह सिंह को दीवार में चिनवाकर शहीद कर दिया गया। प्रकाशपर्व में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। इसके बाद अटूट लंगर बरताया गया। प्रबंधक सरदार गुरजीत सिंह कालड़ा, रविन्दर सिंह कालड़ा, सुरजीत सिंह डंग, सुरेन्द्र सिंह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.