चंदौली, दिसम्बर 4 -- चंदौली, संवाददाता। जिले के चारों विधानसभा में अब तक 12 लाख से ज्यादा मतदाताओं का एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में तेजी से निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य तेजी से किया जा रहा है। आयोग की ओर से एसआईआर कार्य के लिए 11 दिसंबर तक समय सीमा बढ़ाए जाने से बीएलओ समेत संबंधित अधिकारियों को थोड़ी राहत मिल गई है। फिलहाल बीएलओ घर-घर मतदाताओं को गणना प्रपत्रों को भरवाकर शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीड कराने में जुटे हुए हैं। वहीं तहसील एवं जिले स्तर के अधिकारी निगरानी में लगे हुए हैं।जिले के चारों विधानसभा में कुल 14 लाख 88 हजार 753 मतदाता हैं। इसमें 12 लाख 39 हजार 970 मतदाताओं का एसआईआर कार्य हो चुका है। मुगलसराय विस में कुल 4,24,705 मतदाताओं क...